अलौकिक शक्तियां कैसे प्राप्त की जा सकती हैं?
यहां पर मै कोई मंत्र , विधि नहीं बताने वाला। क्योंकि, वो सब गुप्त चीजे है। और मुझे मेरे जान कि परवा है।
कुछ ऐसी चीजे जिन्हें जीवन में उतार कर हम स्वयं को अलौकिक बना सकते है।
मौन : हमें जितना हो सके मौन रहना चाहिए तथा जितना हो सके व्यर्थ की बाते टालनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा ऊंची आवाज में कभी भी बात ना करे। मौन रखने से मन के अनेकों क्रियाकलाप शांत होकर मन स्थिर होने लगता है।
ध्यान: यह मौन के बाद की सीढ़ी है। जब मौन करके आपका मन स्थिर होने लगे तभी हम ध्यान कर सकते है। याद रहे कि, मन स्थिर हिनेपर ही ध्यान घटित हो पाएगा। अगर हमें व्यर्थ बाते करने की आदत है, तो आंख बंद करके ध्यान की कोशिश करने पर हमारा मन स्वयं से ही बात करने लगता है।
ब्रह्मचर्य: ब्रह्मचर्य एक विस्तृत विषय है। पर, शुरुवाती लेवल पर हम इसे वीर्यरक्षण तक सीमित रख सकते है ।( जो कि जीवन का सबसे कठिन कार्य है।) इससे हमारे मन शरीर में स्फूर्ति रहेगी, ध्यान करते वक्त नींद नहीं आयेगी। और मनो ऊर्जा का विकास होगा।
त्राटक: उपर के तीन स्टेप के बाद हमें किसी दीवार पर एक नीले रंग का बिंदु बनाकर उसे कुछ मिनट निहारने की कोशिश करनी चाहिए। इससे एकाग्रता और अधिक बढ़ेगी।
बस इन्हीं कुछ बेसिक चीजों का अभ्यास करने से हमारे अंदर पात्रता विकसित होती है। और भेाैतिक जीवन में आवश्यक मन शरीर का निर्माण भी होता है।
Souce:Quora